Skip to main content

ड्रग्स केस की तनातनी राजभवन पहुंची:महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिला वानखेड़े का परिवार, मलिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े का परिवार मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला। इनमें समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े, पत्नी क्रांति वानखेड़े और बहन वास्मीन वानखेड़े शामिल थीं। सभी शाम 5 बजे राजभवन पहुंचे और तकरीबन 2 घंटे तक इनकी राज्यपाल से मुलाकात चली। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बाहर निकले समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने कहा, 'मैं अपनी बहु और बेटी के साथ राज्यपाल से मिला। हमने उन्हें मैमोरैंडम सौंपा हैं।
 राज्यपाल ने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।' समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति वानखेड़े ने कहा- हमने गवर्नर को सब कुछ बताया है। जो हमारे साथ पिछले कुछ दिनों के दौरान घटा है। ऐसा नहीं था कि हम उनके पास शिकायत लेकर गए थे। हमने उनसे सिर्फ इतना कहा कि यह सच्चाई की लड़ाई है और हम लड़ने जा रहे हैं, हमें बस ताकत चाहिए। उन्होंने हमें शक्ति और आश्वासन दिया है। लिक के खिलाफ SC/ST एक्ट में केस दर्ज करने की शिकायत इस बीच नवाब मलिक लगातार NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर नए-नए आरोप मढ़ रहे हैं। अब वानखेड़े परिवार ने पलटवार करते हुए उन पर SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ FIR दर्ज कराने की मांग भी की गई है। इससे पहले वानखेड़े के परिवार ने मलिक पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ का मानहानि केस ठोका है। इस पर उन्हें आज जवाब दाखिल करना था। समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने ओशिवारा के ACP के पास मलिक के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत परिवार की जाति के बारे में झूठे आरोप लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। वानखेड़े फैमिली की डिमांड है कि मलिक के खिलाफ FIR दर्ज हो।

Comments

Popular posts from this blog

बंटी और बबली 2 रिव्यू: कॉमिक टाइमिंग, सेविंग ग्रेस

बंटी और बबली 2 मूल के रूप में कहीं भी आसान और मुक्त प्रवाह नहीं है। बंटी और बबली 2 इस धारणा पर निर्माण करने का एक प्रयास है कि 2005 की फिल्म खड़ी थी फिर भी बुरी तरह विफल रही। 2021 में बंटी और बबली 2 की शुरुआत दो युवाओं के साथ होती है, जो ऐसे लोगों को ठगने के लिए इतनी लंबाई तक जाते हैं, जिन्हें ठगे जाने के आसान तरीके मिल सकते थे। मूल कास्ट सर्वाइवर रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यूटेंट शरवरी वाघ शामिल हैं। हालाँकि रानी को छोड़कर बाकी सभी लोग टिके नहीं हैं और बंटी और बबली 2 को इसकी खराब पटकथा से बचाने में असमर्थ हैं। वरुण वी. शर्मा, पहली बार के निर्देशक और जो पटकथा लेखक भी हैं, बंटी और बबली 2 को एक मनगढ़ंत कहानी बनाने की कोशिश करते हैं जो अब लोककथाओं का हिस्सा है। बंटी और बबली 2 का पहला भाग इसे तब तक देखने योग्य बनाता है लेकिन दूसरा भाग सबसे अच्छा छोड़ दिया जाता है।