Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Latest News

मध्य प्रदेश - शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जायेगा प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाये जायें। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाये कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों। विश्वविद्यालय एव...

प्रतिदिन खपत-पेट्रोल और डीजल की एक दिन में इतना पेट्रोल पी जाता है भारत देश !

प्रतिदिन इतना खपत होती है पेट्रोल और डीजल की  एक दिन में इतना पेट्रोल पी जाता है भारत देश ! भारत में डीज़ल और पेट्रोल की खपत – दुनियाभर के लिए भारत सबसे बड़े बाजार के रूप में है। यहां पर विदेशियों की जरूरत का हर सामान मिल जाता है और शायद यही वजह है कि ज्‍यादातर देश भारत से मैत्री संबंध बनाकर रखते हैं। रोज़ाना भारतीय बाजार में खरबों डॉलर का कारोबार होता है लेकिन आपको शायद से मालूम नहीं होगा कि एक दिन में भारत में डीज़ल और पेट्रोल की खपत कितनी हो जाती है दोस्‍तों, मोदी सरकार के राज में पेट्रोल-डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन फिर भी जरूरत है तो पैस भी खर्च करने पड़ेंगें। कुछ ऐसा ही हाल देश में पेट्रोल और डीज़ल का है। कीमतें चाहे कितनी भी आसमान छू लें, लोग अपनी गाड़ी-स्‍कूटर में पेट्रोल डलवाना तो बंद नहीं कर सकते ना। इसे आप हमारी मजबूरी भी कह सकते हैं और जरूरत भी। तो चलिए जानते हैं कि रोजाना भारत में डीज़ल और पेट्रोल की खपत हजारों वाहन हैं देश में दूसरे नंबर पर आता है और अब वो दिन भी दूर नहीं है जब देश की आबादी पहले स्‍थान को छू लेगी। भारत में रोज़ हजारों कार और ट्रक आद...

भूख से मर रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी : सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ( Supreme Court) ने सामुदायिक रसोई योजना को लागू करने के लिए अखिल भारतीय नीति बनाने को लेकर केंद्र (central government) के जवाब पर मंगलवार को गहरी अप्रसन्नता जतायी और यह टिप्पणी करते हुए राज्य सरकारों के साथ बैठक करने के लिए उसे तीन सप्ताह का समय दिया कि कल्याणकारी सरकार की पहली जिम्मेदारी ‘भूख से मरने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराना’ है. प्रधान न्यायाधीश एनवी रमन (CJI NV Ramana), न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने जनहित याचिका पर केंद्र सरकार के हलफनामे से गहरी अप्रसन्नता जाहिर की. न्यायालय भूख और कुपोषण से निपटने के लिए सामुदायिक रसोई योजना तैयार करने के वास्ते केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश देने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था. पीठ ने सुनवाई के प्रारम्भ में कहा, ‘इस हलफनामे में कहीं भी इस बात के संकेत नहीं हैं कि आप योजना बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं. इसमें यह नहीं कहा गया है कि कितना फंड आपने संग्रहित किया है और आप क्या कर रहे हैं? आपको राज्यों से कहना होगा.’ न्यायालय ने उसके बाद उपभोक्ता मामले...

शादी के कार्ड पर चढ़ा इस पार्टी का चुनावी रंग, कैप्‍शन में लिखा-काम बोलता है.

Uttar Pradesh: यूपी के प्रतापगढ़ में सपा का रंग ऐसा चढ़ा कि शख्स ने शादी का कार्ड भी पार्टी के रंग में रंगवा दिया. इतना ही नहीं इस कार्ड में अखिलेश शासन में पूरी हुई कई योजनाओं के फोटो भी लगाए गए हैं. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता चुनावी बुखार की चपेट में आती हुई दिख रही है. प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले के पट्टी में एक युवक की शादी का कार्ड इस बात का गवाह है कि कैसे राजनीति, सामाजिक और घरेलू समारोह तक पहुंच चुकी है. दरअसल प्रतापगढ़ में कुछ लोगों पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का रंग ऐसा चढ़ा कि एक शख्स ने अपनी शादी का कार्ड भी पार्टी के रंग में रंगवा दिया. जानकारी के अनुसार यह अनोखा कार्ड का न सिर्फ हरे और लाल रंग में छपा है, बल्कि इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तस्वीरें भी छपी हैं. कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का नाम के साथ बकायदा सपा नेता के नाम और तस्वीरें छपी हैं. पहली नजर में कार्ड देखने पर सपा का मैनिफेस्टो लगता है. बता दें अभिषेक नाम के शख्स ...