Skip to main content

शिक्षक की पीएम से अपील:बोले- स्कूलों में अधिक छुट्टियां हैं, कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा, बिरसा मुंडा के बारे में भी नहीं है किसी को जानकारी

 ललित सरदाना, प्रदेश के देवास से हैं। जो पिछले 25 सालों से आईआईटी और मेडिकल में प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों को पढ़ा रहे हैं। वे स्कूल का संचालन भी कर रहे हैं। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती है। इस दिन विद्यालयों की छुट्टी है। क्या छुट्टी से बच्चों को बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी मिल पाएगी। उनके बारे में बच्चे जान पाएंगे। इस देश की आधी से अधिक जन संख्या को मुंडा के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन अगर उस दिन स्कूल खोले जाएं। मुंडा से संबंधित जानकारी बच्चों को दी जाए। इससे वे उन्हें जानेंगे। पिछले दो सालों से ढंग से पढाई नहीं हो सकी है। ऑनलाइन क्लास में ढंग से पढाई भी नहीं हो सकी है। अब स्कूल खुले हैं, तीन महीने कुल बचे हैं। इसी में कोर्स पूरा करवाना है। प्रेबोर्ड होना है। बोर्ड देना है।

Facebook

30 में से सिर्फ 15 बच्चे ही स्कूल आते हैं
स्कूल तो जल्दी बंद हो गए। लेकिन व्यापारिक प्रतिष्ठान दिन भर चलते रहे। इसमें नुकसान किसके हो रहा है। अंतिम पायदान में किसी को रखा गया है तो वो है पढाई। हमें आगे से इस पर ध्यान देना है। क्या पता अगले साल दोबारा कोरोना आ जाए। इसलिए हम जितना पढ़ाना चाहते हैं, उतना पढ़ा नहीं पा रहे। ऑफलाइन क्लास शुरू है, जिसमे 30 में से सिर्फ 15 बच्चे ही स्कूल आते हैं। इससे बच्चे आगे पीछे हो रहे हैं पढ़ाई में। अगर गर्मी है तो स्कूलों की छुट्टी, ठंडी है तो छुट्ठी, दिवाली है तो छुट्टी, होली है तो छुट्टी, ईद है तो छुट्टी। हर बार विद्यार्थी सफर करते हैं। सिलेबस पूरा करवाने का समय चाहिए। लेकिन समय नहीं है।
स्टडी अड्डा के सरदाना ने पीएम मोदी से अपील की है कि जिन्हें छुट्टियों में मजा आता है, वे मुझसे असहमत हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में स्कूल के कार्य दिवस कम रह गए हैं, और छुट्टियां अधिक हो गई हैं। हमें हमारे बच्चों को फिर से आगे बढ़ाना है। छुट्टियों के चक्कर में परिजनों में दोगुना आर्थिक बोझ पड़ता है। क्योंकि जब छुट्टियां होती हैं तो कोर्स पूरा नहीं हो पाता। इसलिए परिजन उन्हें कोचिंग भेजते हैं। ऐसे परिजनों पर स्कूल और कोचिंग डबल फीस का बोझ पड़ता है। छुटियों में बच्चे दिन भर मोबाइल में लगे रहते हैं। वो हमारी संस्कृति को ख़राब कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में बहुत क्राइम बढ़ गए हैं। जैसे सुसाइड, मर्डर आदि। पीएम से उन्होंने अनुरोध किया कि आप कुछ ऐसा कीजिए जिस से बच्चे अधिक समय स्कूल में लगाएं। हम उनसे अधिक से अधिक जुड़ पाएं। जैसा सपना आपने देखा है, देश को आगे बढ़ाने का वैसे ही देख आगे बढ़ पाए।


Comments

Popular posts from this blog

बंटी और बबली 2 रिव्यू: कॉमिक टाइमिंग, सेविंग ग्रेस

बंटी और बबली 2 मूल के रूप में कहीं भी आसान और मुक्त प्रवाह नहीं है। बंटी और बबली 2 इस धारणा पर निर्माण करने का एक प्रयास है कि 2005 की फिल्म खड़ी थी फिर भी बुरी तरह विफल रही। 2021 में बंटी और बबली 2 की शुरुआत दो युवाओं के साथ होती है, जो ऐसे लोगों को ठगने के लिए इतनी लंबाई तक जाते हैं, जिन्हें ठगे जाने के आसान तरीके मिल सकते थे। मूल कास्ट सर्वाइवर रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यूटेंट शरवरी वाघ शामिल हैं। हालाँकि रानी को छोड़कर बाकी सभी लोग टिके नहीं हैं और बंटी और बबली 2 को इसकी खराब पटकथा से बचाने में असमर्थ हैं। वरुण वी. शर्मा, पहली बार के निर्देशक और जो पटकथा लेखक भी हैं, बंटी और बबली 2 को एक मनगढ़ंत कहानी बनाने की कोशिश करते हैं जो अब लोककथाओं का हिस्सा है। बंटी और बबली 2 का पहला भाग इसे तब तक देखने योग्य बनाता है लेकिन दूसरा भाग सबसे अच्छा छोड़ दिया जाता है।

मध्य प्रदेश - शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जायेगा प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाये जायें। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाये कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों। विश्वविद्यालय एव...