Skip to main content

शादी के कार्ड पर चढ़ा इस पार्टी का चुनावी रंग, कैप्‍शन में लिखा-काम बोलता है.

Uttar Pradesh: यूपी के प्रतापगढ़ में सपा का रंग ऐसा चढ़ा कि शख्स ने शादी का कार्ड भी पार्टी के रंग में रंगवा दिया. इतना ही नहीं इस कार्ड में अखिलेश शासन में पूरी हुई कई योजनाओं के फोटो भी लगाए गए हैं.

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता चुनावी बुखार की चपेट में आती हुई दिख रही है. प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले के पट्टी में एक युवक की शादी का कार्ड इस बात का गवाह है कि कैसे राजनीति, सामाजिक और घरेलू समारोह तक पहुंच चुकी है. दरअसल प्रतापगढ़ में कुछ लोगों पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का रंग ऐसा चढ़ा कि एक शख्स ने अपनी शादी का कार्ड भी पार्टी के रंग में रंगवा दिया.
जानकारी के अनुसार यह अनोखा कार्ड का न सिर्फ हरे और लाल रंग में छपा है, बल्कि इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तस्वीरें भी छपी हैं. कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का नाम के साथ बकायदा सपा नेता के नाम और तस्वीरें छपी हैं. पहली नजर में कार्ड देखने पर सपा का मैनिफेस्टो लगता है. बता दें अभिषेक नाम के शख्स की शादी 20 नवंबर को होनी है. उनकी शादी के ये अनोखे कार्ड 400 से ज्यादा लोगों को भेजे गए हैं.

सपा की योजनाओं के भी छपे हैं फोटो
शादी के इस इनविटेशन कार्ड के लास्ट पेज पर अखिलेश सरकार की उपलब्धियों के साथ कैप्शन लिखा है 'काम बोलता है'. इतना ही नहीं इस कार्ड में अखिलेश शासन में पूरी हुई कई योजनाएं जैसे जनेश्वर मिश्र पार्क, मेदांता अस्पताल, लखनऊ मेट्रो, नया हाई कोर्ट, इकाना स्टेडियम, गोमती रिवरफ्रंट, लायन सफारी और आगरा एक्सप्रेसवे की फोटो लगाई गई हैं!!


Comments

Popular posts from this blog

बंटी और बबली 2 रिव्यू: कॉमिक टाइमिंग, सेविंग ग्रेस

बंटी और बबली 2 मूल के रूप में कहीं भी आसान और मुक्त प्रवाह नहीं है। बंटी और बबली 2 इस धारणा पर निर्माण करने का एक प्रयास है कि 2005 की फिल्म खड़ी थी फिर भी बुरी तरह विफल रही। 2021 में बंटी और बबली 2 की शुरुआत दो युवाओं के साथ होती है, जो ऐसे लोगों को ठगने के लिए इतनी लंबाई तक जाते हैं, जिन्हें ठगे जाने के आसान तरीके मिल सकते थे। मूल कास्ट सर्वाइवर रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यूटेंट शरवरी वाघ शामिल हैं। हालाँकि रानी को छोड़कर बाकी सभी लोग टिके नहीं हैं और बंटी और बबली 2 को इसकी खराब पटकथा से बचाने में असमर्थ हैं। वरुण वी. शर्मा, पहली बार के निर्देशक और जो पटकथा लेखक भी हैं, बंटी और बबली 2 को एक मनगढ़ंत कहानी बनाने की कोशिश करते हैं जो अब लोककथाओं का हिस्सा है। बंटी और बबली 2 का पहला भाग इसे तब तक देखने योग्य बनाता है लेकिन दूसरा भाग सबसे अच्छा छोड़ दिया जाता है।

मध्य प्रदेश - शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जायेगा प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाये जायें। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाये कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों। विश्वविद्यालय एव...