Skip to main content

भूख से मर रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी : सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ( Supreme Court) ने सामुदायिक रसोई योजना को लागू करने के लिए अखिल भारतीय नीति बनाने को लेकर केंद्र (central government) के जवाब पर मंगलवार को गहरी अप्रसन्नता जतायी और यह टिप्पणी करते हुए राज्य सरकारों के साथ बैठक करने के लिए उसे तीन सप्ताह का समय दिया कि कल्याणकारी सरकार की पहली जिम्मेदारी ‘भूख से मरने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराना’ है. प्रधान न्यायाधीश एनवी रमन (CJI NV Ramana), न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने जनहित याचिका पर केंद्र सरकार के हलफनामे से गहरी अप्रसन्नता जाहिर की.
न्यायालय भूख और कुपोषण से निपटने के लिए सामुदायिक रसोई योजना तैयार करने के वास्ते केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश देने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था. पीठ ने सुनवाई के प्रारम्भ में कहा, ‘इस हलफनामे में कहीं भी इस बात के संकेत नहीं हैं कि आप योजना बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं. इसमें यह नहीं कहा गया है कि कितना फंड आपने संग्रहित किया है और आप क्या कर रहे हैं? आपको राज्यों से कहना होगा.’ न्यायालय ने उसके बाद उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं लोक प्रशासन मंत्रालय के अवर सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा हलफनामा दायर करने को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की. पीठ ने कहा, ‘यह भारत सरकार को अंतिम चेतावनी है. आपके अवर सचिव हलफनामा दायर करते हैं, सचिव स्तर के अधिकारी ऐसा क्यों नहीं करते? आपको संस्थान (न्यायपालिका) का सम्मान करना होगा. हम कहते कुछ हैं और आप लिखते कुछ और हैं. इससे पहले भी कई बार यह कहा जा चुका है!! 

Comments

Popular posts from this blog

बंटी और बबली 2 रिव्यू: कॉमिक टाइमिंग, सेविंग ग्रेस

बंटी और बबली 2 मूल के रूप में कहीं भी आसान और मुक्त प्रवाह नहीं है। बंटी और बबली 2 इस धारणा पर निर्माण करने का एक प्रयास है कि 2005 की फिल्म खड़ी थी फिर भी बुरी तरह विफल रही। 2021 में बंटी और बबली 2 की शुरुआत दो युवाओं के साथ होती है, जो ऐसे लोगों को ठगने के लिए इतनी लंबाई तक जाते हैं, जिन्हें ठगे जाने के आसान तरीके मिल सकते थे। मूल कास्ट सर्वाइवर रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यूटेंट शरवरी वाघ शामिल हैं। हालाँकि रानी को छोड़कर बाकी सभी लोग टिके नहीं हैं और बंटी और बबली 2 को इसकी खराब पटकथा से बचाने में असमर्थ हैं। वरुण वी. शर्मा, पहली बार के निर्देशक और जो पटकथा लेखक भी हैं, बंटी और बबली 2 को एक मनगढ़ंत कहानी बनाने की कोशिश करते हैं जो अब लोककथाओं का हिस्सा है। बंटी और बबली 2 का पहला भाग इसे तब तक देखने योग्य बनाता है लेकिन दूसरा भाग सबसे अच्छा छोड़ दिया जाता है।

मध्य प्रदेश - शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जायेगा प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाये जायें। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाये कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों। विश्वविद्यालय एव...