Skip to main content

मध्य प्रदेश - शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जारी रहेंगी सभी कॉलेज/विश्वविद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियाँ

प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जायेगा

प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी।
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टॉफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य होगा। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाये जायें। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाये कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों।

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रवेश-द्वार पर प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। शैक्षणिक परिसर में आवश्यक रूप से मास्क पहनना, हाथों को सेनेटाइज करना एवं शारीरिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के घोषणा-पत्र एवं माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति के आधार पर उपस्थिति स्वीकार्य होगी। उनके द्वारा एक बार दी गई सहमति पूरे सत्र के लिये मान्य होगी।

Comments

Popular posts from this blog

वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर कड़ी पाबंदी, जानिए किन जगहों पर नहीं जा सकेंगे ऐसे लोग

ब्रुसेल्स: यूरोप महाद्वीप कोविड-19 (Covid-19) महामारी का वैश्विक केंद्र बना हुआ है क्योंकि कई देशों में रिकॉर्ड स्तर पर मामले बढ़ रहे हैं. लगभग दो साल की पाबंदियों के बावजूद कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और ये स्वास्थ्य संकट टीकाकरण (Vaccination) करवा चुके लोगों और उन लोगों को आमने-सामने ला रहा है जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है. पहले से बोझ तले दबे हेल्थ केयर सिस्टम को बचाने की कोशिश में सरकारें ऐसे नियम लागू कर रही हैं जो टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों के लिए विकल्पों को सीमित कर देते हैं. सरकारों को उम्मीद है कि ऐसा करने से टीकाकरण की दर बढ़ेगी. वैक्सीनेशन हुआ अनिवार्य इसी कड़ी में शुक्रवार को ऑस्ट्रिया (Austria) ने 1 फरवरी से टीकाकरण को अनिवार्य बना दिया है. यहां के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने इस कदम को वायरस की वेव की साइकिल को तोड़ने का इकलौता तरीका बताया. यूरोपीय संघ में टीकाकरण अनिवार्य करने वाला ऑस्ट्रिया इकलौता देश है लेकिन कई देशों की सरकारें पाबंदियां लगा रही हैं. टीकाकरण नहीं करवाने वालों के लिए लॉकडाउन! वहीं स्लोवाकिया (Sl...

प्रतिदिन खपत-पेट्रोल और डीजल की एक दिन में इतना पेट्रोल पी जाता है भारत देश !

प्रतिदिन इतना खपत होती है पेट्रोल और डीजल की  एक दिन में इतना पेट्रोल पी जाता है भारत देश ! भारत में डीज़ल और पेट्रोल की खपत – दुनियाभर के लिए भारत सबसे बड़े बाजार के रूप में है। यहां पर विदेशियों की जरूरत का हर सामान मिल जाता है और शायद यही वजह है कि ज्‍यादातर देश भारत से मैत्री संबंध बनाकर रखते हैं। रोज़ाना भारतीय बाजार में खरबों डॉलर का कारोबार होता है लेकिन आपको शायद से मालूम नहीं होगा कि एक दिन में भारत में डीज़ल और पेट्रोल की खपत कितनी हो जाती है दोस्‍तों, मोदी सरकार के राज में पेट्रोल-डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन फिर भी जरूरत है तो पैस भी खर्च करने पड़ेंगें। कुछ ऐसा ही हाल देश में पेट्रोल और डीज़ल का है। कीमतें चाहे कितनी भी आसमान छू लें, लोग अपनी गाड़ी-स्‍कूटर में पेट्रोल डलवाना तो बंद नहीं कर सकते ना। इसे आप हमारी मजबूरी भी कह सकते हैं और जरूरत भी। तो चलिए जानते हैं कि रोजाना भारत में डीज़ल और पेट्रोल की खपत हजारों वाहन हैं देश में दूसरे नंबर पर आता है और अब वो दिन भी दूर नहीं है जब देश की आबादी पहले स्‍थान को छू लेगी। भारत में रोज़ हजारों कार और ट्रक आद...

बंटी और बबली 2 रिव्यू: कॉमिक टाइमिंग, सेविंग ग्रेस

बंटी और बबली 2 मूल के रूप में कहीं भी आसान और मुक्त प्रवाह नहीं है। बंटी और बबली 2 इस धारणा पर निर्माण करने का एक प्रयास है कि 2005 की फिल्म खड़ी थी फिर भी बुरी तरह विफल रही। 2021 में बंटी और बबली 2 की शुरुआत दो युवाओं के साथ होती है, जो ऐसे लोगों को ठगने के लिए इतनी लंबाई तक जाते हैं, जिन्हें ठगे जाने के आसान तरीके मिल सकते थे। मूल कास्ट सर्वाइवर रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और डेब्यूटेंट शरवरी वाघ शामिल हैं। हालाँकि रानी को छोड़कर बाकी सभी लोग टिके नहीं हैं और बंटी और बबली 2 को इसकी खराब पटकथा से बचाने में असमर्थ हैं। वरुण वी. शर्मा, पहली बार के निर्देशक और जो पटकथा लेखक भी हैं, बंटी और बबली 2 को एक मनगढ़ंत कहानी बनाने की कोशिश करते हैं जो अब लोककथाओं का हिस्सा है। बंटी और बबली 2 का पहला भाग इसे तब तक देखने योग्य बनाता है लेकिन दूसरा भाग सबसे अच्छा छोड़ दिया जाता है।